Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई रिक्शा सवार में मारी टक्कर, नर्स समेत दो की मौत, तीन घायल

थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई- रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा सवार नर्स समेत दो लोगों की मौत हो गई
थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई- रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा सवार नर्स समेत दो लोगों की मौत हो गई

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई- रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा सवार नर्स समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है

पुलिस के मुताबिक घटना सुबह 6:00 बजे सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने की है। इस दौरान एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा सवार पांच लोगों को टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान मोहम्मद मुस्तफा पुत्र कदम रसूल उम्र 50 वर्ष और रश्मि स्टाफ नर्स मेट्रो हास्पिटल उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। घायलों की पहचान राजेंद्र पुत्र रामदास निवासी गिझौड रिक्शा चालक उम्र 45 वर्ष ,पवन उम्र 27 वर्ष और सूरज उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। घटना में मारे गए दोनों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस इस संबंध में डीसीपी विद्यासागर ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार सवार तुषार और आदि निवासी सेक्टर 41 नोएडा को हिरासत में लिया गया है। इनका तीसरा साथी अमन सिसोदिया निवासी सेक्टर 41 फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *