Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Shakarpur Murder Case: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में 22 वर्षीय युवक की बीच बाजार में चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

shakarpur-murder-case-delhi-stabbing-incident-22-year-old-killed

Shakarpur Murder Case: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में 22 वर्षीय युवक की बीच बाजार में चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में बीती शाम भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। 22 वर्षीय युवक देव की इलाके के ही एक बदमाश ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और गुस्से का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं आरोपी की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इसी इलाके में हत्या की वारदात कर चुका है और नाबालिग होने के कारण कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था।

मृतक देव शकरपुर इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था और परचून की दुकान चलाता था। युवक के भाई सुनील ने बताया कि वह रविवार शाम खरीदारी करने गए थे, तभी फोन पर उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई पर चाकू से हमला किया गया है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि पूरे रास्ते पर खून फैला हुआ था और आसपास भारी भीड़ जमा थी। लोगों ने बताया कि घायल देव को अस्पताल ले जाया जा चुका है। सुनील जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

डीसीपी ईस्ट अभिषेक धनियना ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शकरपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और आवश्यक सैंपल एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपी की पहचान और गतिविधियों को ट्रेस किया जा सके।

देव के भाई सुनील ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी इलाके में रहने वाला ही एक युवक है जो अपनी हिंसक गतिविधियों के लिए पहले से ही कुख्यात रहा है। लगभग एक वर्ष पहले उसने अपने ही एक दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी थी क्योंकि उसने मोबाइल खरीदने की पार्टी देने से इंकार कर दिया था। उस समय आरोपी नाबालिग होने के कारण उसे जल्द ही रिहा कर दिया गया, जिसके बाद से वह इलाके में दहशत फैलाए हुए था। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी आए दिन लोगों को डराता-धमकाता था और उससे हर कोई भयभीत रहता था।

सार्वजनिक जगह पर हुई इस निर्मम हत्या से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इलाके में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे दिनदहाड़े किसी की भी जान लेने से नहीं डरते। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पुलिस की पैट्रोलिंग कमजोर है और अपराधी खुलेआम घूमते हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

इस घटना के बाद शकरपुर में तनावपूर्ण माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज़ गति से जारी है और आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा। मौत से टूट चुके परिवार ने सरकार और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है, जबकि स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें