Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Accident: कृष्णा नगर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बुलेट को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर

Krishna Nagar accident, Delhi speeding crash, bullet bike hit

Delhi Accident: कृष्णा नगर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बुलेट को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले में रफ्तार और नशे का खौफनाक खेल एक बार फिर देखने को मिला, जब बीती रात कृष्णा नगर इलाके में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बुलेट मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बुलेट पर सवार 22 वर्षीय युवक सहबाज की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे समीर को गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। हादसे में कार में सवार दो युवकों को भी चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

हादसा रविवार देर रात लगभग 4:10 बजे हुआ, जब कृष्णा नगर थाना पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरा दृश्य दर्दनाक था। सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में एक बुलेट मोटरसाइकिल पड़ी थी और कुछ दूरी पर रेड कलर की स्विफ्ट कार डिवाइडर पर चढ़ी हुई थी, जिसका अगला हिस्सा बुरी तरह से टूट चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार काफी दूर तक घसीट गए।

घटना में बुलेट चला रहे सहबाज पुत्र शमीम, उम्र 22 वर्ष, निवासी खुरेजी, दिल्ली, गंभीर रूप से घायल पाए गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीछे बैठे समीर पुत्र शमीम अहमद, उम्र 21 वर्ष, निवासी खुरेजी, खतरे में हैं और उनका इलाज GTV अस्पताल में जारी है। कार चालक ऋषभ पुत्र बलराज, उम्र 28 वर्ष, निवासी संगम विहार, घायल हैं और उनका उपचार हेडगेवार अस्पताल में किया जा रहा है। कार में सवार एक युवक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम के अनुसार, प्राथमिक जांच से पता चला है कि हादसा लापरवाही से तेज गति में वाहन चलाने के कारण हुआ। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279/304A के तहत मामला दर्ज कर लिया है और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कार चालक नशे की हालत में था या नहीं। वहीं स्थानीय लोग सड़कों पर बढ़ते स्टंटबाजी और रेसिंग के मामलों को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर राजधानी में बढ़ते सड़क हादसों और युवाओं में खतरनाक ड्राइविंग के चलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को सड़कों पर कड़ी निगरानी, रात में पुलिस पेट्रोलिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त दंड लागू करना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें