Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi Fire Incident: शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे एमसीडी मालखाने में भीषण आग, 40 से अधिक जब्त वाहन जलकर खाक

Shahdara fire news, Delhi MCD fire, Shahdara flyover fire,

Delhi Fire Incident: शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे एमसीडी मालखाने में भीषण आग, 40 से अधिक जब्त वाहन जलकर खाक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले में रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मानसरोवर थाना क्षेत्र में शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे बने एमसीडी के मालखाने में भीषण आग भड़क उठी। रात करीब 8:30 बजे अचानक उठीं ऊंची-ऊंची लपटों और काले धुएं के घने गुबार ने पूरे इलाके को दहला दिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में मालखाने में खड़ी दर्जनों जब्त गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहे लोगों ने जैसे ही आग की लपटें देखीं, वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आग से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास की कॉलोनियों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

दमकल विभाग के अधिकारी अनूप ने बताया कि कंट्रोल रूम को रात 8 बजकर 36 मिनट पर आग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए इसे रात 9:05 बजे चौथी श्रेणी की आग घोषित किया गया और कुल 8 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया।

दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे तक लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग में करीब 40 वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। ये सभी वाहन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चलते एमसीडी द्वारा जब्त किए गए थे और मालखाने में खड़े किए गए थे।

राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर देर रात तक मौजूद रहीं और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर शहर में खुले में बने मालखानों और जब्त वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर के नीचे बड़ी संख्या में खड़े वाहनों और ज्वलनशील सामग्री के चलते इस तरह की घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें