नोएडा में सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही

नोएडा में सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्ध नगर में सावन के दूसरे सोमवार को शहर के मंदिरों में सुबह करीब साढ़े 4 बजे भीड़ जुटना शुरू हो गई। तो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस अधिकारी मंदिरों का दौरा करते रहे। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें, इसके लिए सुबह पांच बजे से ही प्रमुख मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। नोएडा के प्रमुख मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग की गई थी। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई थीं। कई स्थानों पर मंदिर परिसर में होने वाली हर गतिविधि पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। नोएडा के शिव मंदिर सुबह से ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे थे। इसी तरह ग्रेटर नोएडा के दनकौरा, दादरी, बिलासपुर, कासना, जारचा, जेवर आदि इलाकों में भी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img