Ranji Trophy 2023-2024: दिनेश कार्तिक को आया भयंकर गुस्सा, तमिलनाडु के कोच की लगाई जमकर क्लास

रणजी ट्रॉफी 2023-2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई और तमिलनाडु की भिड़ंत हुई. तमिलनाडु पहली पारी में केवल 146 रन पर सिमट गई थी, वहीं मुंबई ने पहली पारी में 378 रन का बहुत बड़ा स्कोर खड़ा किया. शार्दुल ठाकुर के शतक और तनुष कोटियां की 89 रन की पारी की बदौलत मुंबई इतने बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल हो पाई. दूसरी ओर तमिलनाडु दूसरी पारी में भी मात्र 162 रन ही बना पाई. इसी के चलते मुंबई ने पारी और 70 रन के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

तमिलनाडु के कोच सुलक्षण कुलकर्णी ने टीम की हार का ठीकरा कप्तान साई किशोर पर फोड़ा था. उनका कहना था कि टीम पहले दिन की शुरुआत में ही मैच हार गई थी क्योंकि उन्हें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी चाहिए थी. अब दिनेश कार्तिक ने टीम को सपोर्ट ना करने के लिए तमिलनाडू के कोच पर गुस्सा जताया है.

दिनेश कार्तिक का कोच पर फूटा गुस्सा

दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिए तमिलनाडु के कोच द्वारा दिए गए बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा, “यह बहुत गलत बात है. इस तरह की बातें कोच के मुंह से निकलना निराशनजाक है. एक कप्तान जो 7 साल बाद टीम को सेमीफाइनल तक लाया है, उसे समर्थन देने के बजाय इस तरह की बातें करना उन्हें शोभा नहीं देता. इस बात में कोई संदेह नहीं कि कोच ने खुद की जिम्मेदारी लिए बिना अपने कप्तान और पूरी टीम को हार का जिम्मेदार ठहरा दिया है.”

मैच में तमिलनाडु की हार को लेकर कोच सुलक्षण कुलकर्णी ने कहा था कि, “हम पहले दिन सुबह 9 बजे ही मैच हार चुके थे. हमें टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुननी चाहिए थी, लेकिन कप्तान का प्लान कुछ और ही था. मैंने जैसे ही पिच को देखा तभी मुझे अंदाजा हो गया था कि हमें क्या करना होगा. मैं कोच हूं, मुंबई में रहा हूं और यहां की परिस्थितियों से वाकिफ हूं. मैं घोड़े को पानी तक ले जा सकता हूं लेकिन पानी को घोड़े तक नहीं ला सकता.”

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img