Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Raksha Bandhan Security: नोएडा में रक्षाबंधन को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों-मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात

Raksha Bandhan Security: नोएडा में रक्षाबंधन को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों-मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात

नोएडा। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर कमिश्नरेट के तीनों जोन में पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों, मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। त्योहार से पहले ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख बाजारों और मॉल में खरीदारी करने वालों की भीड़ बढ़ गई है। खासतौर पर राखी और मिठाई की दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी प्रमुख बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिली।

पुलिस का अनुमान है कि रक्षाबंधन के दिन सुबह से मेट्रो स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और परिवारों की आवाजाही काफी बढ़ जाएगी। इसे देखते हुए इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

नोएडा के सेक्टर-18, सेक्टर-52 और सेक्टर-63 इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के अलावा बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-15 और सेक्टर-16 के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। इन स्थानों पर यात्रियों की अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने तीनों जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित गश्त करने और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने को कहा गया है।

मोरना स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां से बड़ी संख्या में महिलाएं एनसीआर के आसपास के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए रवाना होंगी। बस अड्डे पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत कुछ पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में भी भीड़ के बीच मौजूद रहेंगे। इनका विशेष फोकस संदिग्ध गतिविधियों, चोरी, झपटमारी और महिलाओं के साथ होने वाली किसी भी तरह की अभद्रता पर रहेगा। संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र के मुताबिक रक्षाबंधन को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। भीड़भाड़ वाले बाजारों और लोगों की अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें