Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Railway Gate Case: रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Railway Gate Case: रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 18 साल पहले रेलवे फाटक तोड़ने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ अब कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के गांव पहुंचकर उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। साथ ही गांव में मुनादी कराकर परिजनों को नोटिस सौंपा गया।

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2007 में फर्रुखाबाद जिले के नंगला कायमगंज गांव निवासी अवधेश पाल ट्रक लेकर ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह रेलवे गेट फाटक संख्या-147 पर पहुंचा, जहां ट्रेन गुजरने के कारण रेलवे फाटक बंद था। आरोप है कि चालक ने लापरवाही दिखाते हुए ट्रक से टक्कर मारकर रेलवे फाटक को तोड़ दिया था।

घटना के बाद आरपीएफ कोतवाली में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला न्यायालय में लंबित था, लेकिन आरोपी लगातार पेशी से बचता रहा और अदालत में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के आदेश जारी किए।

आदेश मिलने के बाद आरपीएफ पुलिस टीम फर्रुखाबाद के नंगला कायमगंज गांव पहुंची। वहां पुलिस ने आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया और गांव में मुनादी कराकर कार्रवाई की जानकारी दी। अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी जल्द अदालत में पेश नहीं होता है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाती है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें