Drainage Issue: गंदगी से अटी नालियां और सड़कों किनारे उगी घास से सेक्टर-3 के लोग परेशान

Drainage Issue: गंदगी से अटी नालियां और सड़कों किनारे उगी घास से सेक्टर-3 के लोग परेशान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 स्थित डी ब्लॉक में नालियों की सफाई नहीं होने और सार्वजनिक स्थानों पर उगी लंबी घास से स्थानीय निवासी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बरसात का मौसम नजदीक आने के कारण निवासियों की चिंता और बढ़ गई है।

स्थानीय निवासी मोहित कुमार ने बताया कि डी ब्लॉक की कई नालियों में लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। नालियों में गंदगी जमा होने के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही है और बारिश होने पर जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण इलाके में मच्छरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

निवासियों ने बताया कि सड़कों के किनारे, पार्कों और खाली पड़े स्थानों पर घास काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। कई जगहों पर घास इतनी ऊंची हो गई है कि वहां से गुजरने में भी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि बरसात से पहले यदि सफाई और घास कटाई का काम नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित प्राधिकरण से जल्द नालियों की सफाई और घास कटाई कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के निवासी प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img