Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

ATM Fraud: पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़ में एटीएम धोखाधड़ी करने वाले 3 गिरफ्तार

ATM Fraud: पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़ में एटीएम धोखाधड़ी करने वाले 3 गिरफ्तार

नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और एटीएम धोखाधड़ी करने वाले बदमाशों के बीच शनिवार रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथियों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, पेचकस, प्लास और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

घटना शनिवार रात की है जब बिसरख पुलिस एसकेएस तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ग्रीन आर्च की तरफ से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने बाइक तेज कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान सलारपुर निवासी सोहेल मलिक के रूप में हुई है। वहीं उसके दो साथी शोएब मलिक और राकेश को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से एटीएम धोखाधड़ी को अंजाम देते थे। ये बदमाश एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में फेवीक्विक डाल देते थे और मशीन पर अपना मोबाइल नंबर हेल्पलाइन नंबर बताकर चिपका देते थे। जब किसी व्यक्ति का कार्ड मशीन में फंस जाता था तो ये आरोपी मदद के बहाने उसका पिन नंबर जान लेते थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित को कुछ देर बाद कार्ड निकलने का भरोसा देकर वहां से भेज देते थे और उसके बाद प्लास व पेचकस की मदद से कार्ड निकालकर खाते से पैसे निकाल लेते थे। आरोपियों ने नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें