Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

बीजेपी कुछ दावे करती रहे लेकिन भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है कांग्रेस- हुड्डा

हुड्डा
बीजेपी कुछ दावे करती रहे लेकिन भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है कांग्रेस- हुड्डा

बीजेपी कुछ दावे करती रहे लेकिन भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है कांग्रेस- हुड्डा

रिपोर्ट: कोमल रमोला
7 अक्टूबर, चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दोहराया है कि प्रदेश में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल तो वोटिंग के बाद आए हैं, लेकिन जनता अपना मन पहले ही बना चुकी थी और हमें इस बात का आभास था। लोकसभा चुनाव के नतीजों से भी जनता का रुझान स्पष्ट हो गया था। क्योंकि सभी लोकसभाओं में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा था और बीजेपी का काम हुआ था। यही स्थिति विधानसभा चुनाव में बी देखने को मिलेगी।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं था। क्योंकि 10 साल सत्ता में रहते हुए उसने कोई काम नहीं किया। जबकि कांग्रेस अपने 10 साल के पुराने कार्यकाल के काम दिखाकर वोट मांग रही थी। हरियाणा कांग्रेस कार्यकाल के दौरान प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने, खिलाड़ियों के सम्मान और विकास के हर पैमाने पर नंबर वन था। बीजेपी ने उसे बेरोजगारी, अपराध, नशे, महंगाई और अत्याचार में नंबर वन बना दिया।

बीजेपी ने पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाने से लेकर खेती की लागत तक को कई गुणा बढ़ाया है। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान ईंधन बहुत सस्ता था और खाद, बीज, दवाई समेत तमाम कृषि उपकरण टेक्स फ्री थे। लेकिन बीजेपी ने हर चीज पर टेक्स लगा दिया और वैट भी दोगुना कर डाला। जिस बीजेपी ने जनता को महंगाई की मार मारी, उसी बीजेपी को जनता ने वोट की चोट मारी है। बीजेपी अब कुछ भी दावे करती रहे लेकिन प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *