Rescue: नहर में कूदे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

Rescue: नहर में कूदे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के चचूरा गांव के पास गंग नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगाने वाले युवक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद से पुलिस की निगरानी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन मंगलवार देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया।

जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के प्राणगढ़ गांव निवासी 32 वर्षीय विजय ने सोमवार को गंग नहर में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलते ही रबूपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी तलाश अभियान में लगाया गया।

मंगलवार को युवक के पिता फूल सिंह ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आशंका जताई कि उनका बेटा नहर में नहाते समय डूब गया। इसके बाद सर्च अभियान और तेज कर दिया गया। पुलिस लगातार गोताखोरों और बचाव दल के साथ युवक की तलाश में जुटी है।

कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है और जब तक उसका पता नहीं चल जाता, तब तक रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img