Industrial Plot: नोएडा के एक औद्योगिक भूखंड के लिए 12 दावेदार, अगस्त में होगी ऑनलाइन बोली

Industrial Plot: नोएडा के एक औद्योगिक भूखंड के लिए 12 दावेदार, अगस्त में होगी ऑनलाइन बोली

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की औद्योगिक भूखंड योजना को उद्योगपतियों और निवेशकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। योजना के तहत निकाले गए 19 औद्योगिक भूखंडों के लिए कुल 231 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यानी औसतन एक भूखंड के लिए 12 दावेदार मैदान में हैं। अब आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसके बाद अगस्त में ऑनलाइन बोली के जरिए भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार करीब दो महीने पहले विभिन्न सेक्टरों में 55 वर्गमीटर से लेकर लगभग 7,800 वर्गमीटर तक के औद्योगिक भूखंडों की योजना शुरू की गई थी। नियमों के अनुसार 8,000 वर्गमीटर तक के भूखंडों का आवंटन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि अब सभी आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी आवेदन में कोई कमी पाई जाती है तो उसे दूर करने के लिए संबंधित आवेदक को एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। पूरी प्रक्रिया जुलाई महीने में पूरी होने की संभावना है।

इसके बाद अगस्त में ऑनलाइन ई-ऑक्शन आयोजित की जाएगी, जिसमें आवेदकों को आरक्षित मूल्य से अधिक की बोली लगानी होगी। बोली की तारीख और समय की जानकारी ईमेल और मोबाइल के माध्यम से सभी पात्र आवेदकों को भेजी जाएगी।

गौरतलब है कि पिछली औद्योगिक भूखंड योजना में कई आवंटियों ने भूखंड सरेंडर कर दिए थे या समय पर राशि जमा नहीं कर पाए थे। इस बार प्राधिकरण को उम्मीद है कि अधिक प्रतिस्पर्धा के कारण योजना सफल रहेगी और औद्योगिक निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img