Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

EPFO: ईपीएफओ में एडवांस क्लेम सेवा शुरू, पीएफ ट्रांसफर समेत अन्य ऑनलाइन सेवाओं का इंतजार

EPFO: ईपीएफओ में एडवांस क्लेम सेवा शुरू, पीएफ ट्रांसफर समेत अन्य ऑनलाइन सेवाओं का इंतजार

नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ऑनलाइन सेवाएं सिस्टम अपग्रेड के बाद धीरे-धीरे सामान्य होने लगी हैं। पिछले 11 दिनों से ऑनलाइन पीएफ निकासी और अन्य सेवाएं प्रभावित होने के कारण लाखों खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब ईपीएफओ ने एडवांस क्लेम की ऑनलाइन सुविधा दोबारा शुरू कर दी है, जिससे सदस्यों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि पीएफ ट्रांसफर समेत अन्य ऑनलाइन सेवाएं अभी भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी हैं।

क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार सिस्टम अपग्रेड के चलते कुछ समय के लिए ऑनलाइन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। फिलहाल जिन सदस्यों को एडवांस क्लेम की आवश्यकता है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने बताया कि एडवांस क्लेम की सुविधा शुरू होने से खाताधारकों को तत्काल राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएफ ट्रांसफर सहित अन्य ऑनलाइन सेवाओं को भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा और तकनीकी कार्य पूरा होते ही सभी सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध होंगी।

हालांकि जिन खाताधारकों को पीएफ ट्रांसफर या अन्य सेवाओं की जरूरत है, उन्हें अभी इंतजार करना पड़ रहा है। सेक्टर-73 निवासी सुनील ने बताया कि उन्हें अपना पीएफ एक संस्थान से दूसरे संस्थान में ट्रांसफर कराना है, लेकिन सेवा शुरू नहीं होने के कारण उनका काम रुका हुआ है। ऐसे कई कर्मचारी हैं जिनके आवेदन लंबित हैं और वे सेवाओं के पूरी तरह बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।

ईपीएफओ अधिकारियों का कहना है कि सिस्टम अपग्रेड का उद्देश्य ऑनलाइन सेवाओं को अधिक सुरक्षित, तेज और प्रभावी बनाना है। अपग्रेड पूरा होने के बाद सदस्यों को पहले से बेहतर डिजिटल सेवाएं मिल सकेंगी। विभाग ने खाताधारकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि शेष सेवाएं भी जल्द शुरू कर दी जाएंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें