राज्य पुरस्कार के लिए शिक्षकों का होगा साक्षात्कार

अमर सैनी

नोएडा। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले आठ शिक्षकों का बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में साक्षात्कार होगा। जिले के चारों ब्लॉकों के प्राथमिक विद्यालयों में से आठ शिक्षकों ने ही राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। इनमें से दो के नाम डायट की ओर से शासन को भेजे जाएंगे। इनमें से एक को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों का डायट में साक्षात्कार होगा। इसमें प्राप्त अंकों से शिक्षकों को भविष्य में लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी की ओर से नामित डायट प्राचार्य, बीएसए, डीसी प्रशिक्षण और डायट मेंटर की कमेटी दो शिक्षकों का चयन करेगी। डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि हर साल तीन शिक्षकों के नाम शासन को भेजे जाते थे, लेकिन पहली बार दो शिक्षकों के नाम शासन को जाएंगे। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img