नोएडा के दो सेक्टरों में प्रवेश द्वार बनकर तैयार

अमर सैनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के चार सेक्टरों में आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। ये सेक्टर सूरजपुर साइट-बी, सी और साइट-4, 5 हैं। इनमें से दो सेक्टरों में प्रवेश द्वारों का काम पूरा हो चुका है। दो अन्य सेक्टरों का काम भी फरवरी तक पूरा हो जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से गेटों पर गार्ड भी तैनात किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

यूपीसीडा ने सेक्टरों में बिजली, पानी, सड़क और नाली समेत सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है। इसके तहत काम शुरू कर दिया गया है। चारों सेक्टरों में आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। पार्कों को गोद लेने की भी योजना है। अधिकारी के मुताबिक सूरजपुर साइट-बी और सी में प्रवेश द्वारों का काम पूरा हो चुका है। इसके निर्माण पर 59 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। सूरजपुर साइट-4 और 5 में काम चल रहा है। इसके निर्माण पर 58.49 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसका काम भी फरवरी तक पूरा हो जाएगा। प्रवेश द्वार के सुंदरीकरण के साथ ही सुरक्षा के लिए गार्डों की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बता दें कि यूपीएसआईडीए के औद्योगिक सेक्टरों में अभी तक प्रवेश द्वार का निर्माण नहीं हो सका है। औद्योगिक सेक्टरों के उद्यमी प्रवेश द्वार के निर्माण की मांग कर रहे थे, ताकि सुंदरता बढ़ सके। सेक्टर में आने वाले लोगों को एक अलग अनुभव हो सके।

सड़कों को भी बेहतर बनाया जा रहा
यूपीएसआईडीए के सेक्टर सूरजपुर साइट-बी, सी और साइट-4, 5 में भी जर्जर सड़कों की सरफेसिंग और मरम्मत का काम किया जा रहा है। इस काम पर 24 करोड़ रुपये खर्च किए गए। मरम्मत का काम करने वाली फर्म दो साल तक मेंटेनेंस का काम भी देखेगी।

वर्जन
सेक्टरों में प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। दो प्रवेश द्वारों का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि दो का काम आगामी फरवरी माह में पूरा हो जाएगा।
नवीन कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) यूपीएसआईडीए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img