Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

फैक्ट्री के अंदर पत्नी की गला दबाकर हत्या

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-4 की एक कंपनी में कहासुनी के बाद युवक ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।

एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि काजल और राजा बाबू शिकोहाबाद के रहने वाले थे।
काजल की 22 जबकि राजा की उम्र 25 साल है।दोनों ने साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों वर्तमान में हरौला गांव में रहते थे। एक्सपेनडिको ट्रेड सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सफाई कर्मी का काम करते थे। मंगलवार सुबह 5 बजे काजल और राजा में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद काजल कंपनी में सफाई करने चली गई। आठ बजे के करीब राजा कंपनी पहुंचा। कहासुनी के बाद काजल की हत्या गला दबाकर कर दी। कंपनी के अंदर हत्या होने से अफरातफरी मच गई। फौरन इसकी सूचना फेज वन थाने की पुलिस को दी गई। इस दौरान राजा कहीं फरार हो गया। उसने मोबाइल भी ऑफ कर लिया है। घटना की जानकारी होने के बाद काजल के भाई ने राजा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि राजा पत्नी के घर वालों से मोटरसाइकिल और नकदी की मांग करता था। काजल जब मना करती थी तो राजा उसकी पिटाई करता था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *