Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Greater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोपYamuna Expressway Bus Shelter: यमुना एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर दोनों तरफ बनेंगे बस शेल्टरParamount Floraville STP Fine: एसटीपी की खामियों पर सोसाइटी को दोबारा जुर्माना, कुल बकाया 41.18 लाखNoida Diwali Market: दीपावली से पहले जगत फार्म, सूरजपुर और कासना के बाजारों में बढ़ी रौनकNoida Factory Damage: सेक्टर-63 की औद्योगिक इमारत में तोड़फोड़ और चोरी के आरोप में केस दर्ज

Noida Lift Robbery Gang: सेक्टर-63 में मुठभेड़ के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, दो को लगी गोली

Noida Lift Robbery Gang: सेक्टर-63 में मुठभेड़ के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, दो को लगी गोली

नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में 1 और 2 नवंबर की मध्यरात्रि को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद एक गिरोह के चार शातिर अपराधियों को दबोच लिया गया है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर गोलियां चलाकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस की जवाबी गोलीबारी में पैर में गोली लगी है, जबकि उनके दो अन्य साथियों को इलाके में चलाए गए कांबिंग अभियान के दौरान पकड़ा गया है। यह गिरोह राहगीरों को लिफ्ट देने का झांसा देकर उनसे लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात 1 और 2 नवंबर की मध्यरात्रि को सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास पुलिस टीम वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर चार संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे बाइक रोककर सरेंडर करने के बजाय तेज रफ्तार में भागने लगे।

संदिग्धों को भागते देख पुलिस टीम ने तुरंत उनका पीछा करना शुरू कर दिया। भागते हुए बदमाश बहलोलपुर अंडरपास से आगे ग्रीन बेल्ट सर्विस रोड पर पहुंच गए। खुद को चारों तरफ से पुलिस से घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधी गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय विकास उर्फ कालू उर्फ कल्लू और 38 वर्षीय राजेश उर्फ ढेड़ा के रूप में हुई है। विकास दिल्ली का रहने वाला है, जबकि राजेश नोएडा के बसई गांव का निवासी है। दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।

इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर चलाए गए सघन कांबिंग अभियान के दौरान इनके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में ईकोटेक-3 के सुत्याना निवासी 20 वर्षीय शंकर शर्मा और फेस-3 के बसई निवासी 20 वर्षीय कपिल कश्यप शामिल हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बदमाशों के पास से मिली बुलेट मोटरसाइकिल के बारे में पता चला है कि वह थाना फेस-3 में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित है। वहीं, उनके पास से बरामद अपाचे मोटरसाइकिल थाना सेक्टर-49 में दर्ज मुकदमे से जुड़ी हुई पाई गई है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। यह गिरोह आम लोगों को अपनी गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने बैठाता था। इसके बाद रास्ते में चाकू या हथियार दिखाकर उनके साथ लूटपाट की जाती थी और पीड़ितों को सुनसान रास्तों पर छोड़कर बदमाश फरार हो जाते थे।

पुलिस द्वारा खंगाले गए आपराधिक रिकॉर्ड के मुताबिक, बदमाश विकास के खिलाफ अलग-अलग थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, उसके साथी राजेश के खिलाफ 18 आपराधिक मामले और शंकर शर्मा के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। चौथे आरोपी कपिल कश्यप के आपराधिक इतिहास के साथ-साथ इन सभी आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों और वारदातों के बारे में भी पुलिस गहराई से जानकारी जुटा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें