Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफाNoida Advocate Couple Assault: घर के नीचे शराब पीने से मना करने पर अधिवक्ता और पति से मारपीट, जान से मारने की धमकी

बिजली की पुरानी व कम लोड वाली तारों को भी बदला जाएगा – विज

विज
बिजली की पुरानी व कम लोड वाली तारों को भी बदला जाएगा – विज

बिजली की पुरानी व कम लोड वाली तारों को भी बदला जाएगा – विज

चंडीगढ़, 4 मार्च – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि “ऊर्जा विभाग में इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और इसी कड़ी में यमुनानगर में 800 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित किया जा रहा हैं और इसके लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसी प्रकार से बिजली की पुरानी तारों/कम लोड वाली तारों को भी बदला जाएगा”।

इसके अलावा, श्री विज ने बताया कि “पुरानी बसों को बदलने के साथ-साथ बस अड्डों की हालत में भी सुधार कर आधुनिक रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर जिले में ड्राइविंग स्कूल स्थापित होंगे और प्रत्येक जिले में ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन सिस्टम और ऑटोमेटिक सिस्टम फॉर चेकिंग व्हीकल फिटनेस स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं”। ऐसे ही, प्रत्येक जिले में श्रमिकों के लिए एयर कंडीशन अस्पताल स्थापित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि श्रमिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

श्री विज आज पंचकूला में प्री बजट परामर्श बैठक के उपरांत पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।दो दिन तक पंचकूला में आयोजित किए गए बजट पूर्व परामर्श बैठक के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इस प्रकार की परामर्श बैठकों में विधायकों के सुझाव बजट बनाते समय सरकार ध्यान में रखती है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें