अमर सैनी
नोएडा। नेफोवा फाउंडेशन के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोल चक्कर पर होली खेली गई और हर रविवार की तरह इस बार भी जनता की थाली का आयोजन किया गया। यहां फाउंडेशन के सदस्यों ने लोगों को रंग-गुलाल लगाकर 5 रुपये में जनता की थाली परोसा। इस बार जनता की थाली में होली के पकवान भी हैं, जैसे गुझिया और मिठाई।
बता दें कि नोफोवा फाउंडेशन एक साल से अधिक समय से मूर्ति गोल चक्कर पर फ्लैट की रजिस्ट्री और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो आदि की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए जनता की थाली आयोजन करते थे। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने से प्रदर्शन बंद कर दिया है। वहीं, जनता की थाली का आयोजन सिर्फ किया गया। होली के मौके पर जनता की थाली खाने के आसपास की सोसाइटियों लोग और गरीब लोग पहुंचे। इनके साथ होली खोली।






पाठकों की राय