Weather Station Noida: सेक्टर-91 के स्कूल में लगेगा स्वचालित मौसम स्टेशन

Weather Station Noida: सेक्टर-91 के स्कूल में लगेगा स्वचालित मौसम स्टेशन

नोएडा के Sector 91 स्थित Panchsheel Balak Inter College में अब मौसम की सटीक जानकारी उपलब्ध होगी। स्कूल परिसर में मार्च के अंतिम सप्ताह तक एक इंटीग्रेटेड कॉम्पैक्ट ऑल-इन-वन स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किया जाएगा। यह स्टेशन तापमान, नमी, वर्षा, हवा की गति और दिशा जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को रिकॉर्ड करेगा।

मौसम स्टेशन की स्थापना Indian Institute of Tropical Meteorology पुणे के सहयोग से की जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन, आईआईटीएम परियोजना के वैज्ञानिक डॉ. शिवसाई अजीत दीक्षित और डॉ. तारा प्रभाकरन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों संस्थानों ने अकादमिक और वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

स्वचालित मौसम स्टेशन के जरिए विद्यार्थियों को मौसम विज्ञान के क्षेत्र में व्यावहारिक जानकारी मिल सकेगी। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर तापमान, नमी, वर्षा और हवा से जुड़े आंकड़ों को एक जगह पर एकत्र किया जाएगा, जो अध्ययन और रिसर्च के लिए उपयोगी होंगे। स्कूल प्रशासन के अनुसार यह उपकरण पूरी तरह स्वचालित होगा और लगातार मौसम से संबंधित आंकड़ों को रिकॉर्ड करता रहेगा।

इस प्रणाली से प्राप्त वैज्ञानिक आंकड़ों का उपयोग शोध और उच्च शिक्षा के साथ-साथ कृषि, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन अध्ययन और शहरी-ग्रामीण विकास योजनाओं में भी किया जा सकेगा। इसके अलावा समय-समय पर वरिष्ठ वैज्ञानिकों के व्याख्यान, सेमिनार, हैंड्स-ऑन वर्कशॉप और मौसम विज्ञान प्रयोगशालाओं के शैक्षिक भ्रमण भी आयोजित किए जाएंगे।

आईआईटीएम की ओर से विद्यार्थियों के लिए एआई, आईओटी, रोबोटिक्स, वायुमंडलीय और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े कौशल विकास कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे, जिससे छात्र आधुनिक विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाओं से परिचित हो सकेंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img