राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Shooting incident: नोएडा में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पर जानलेवा हमला, कार का पीछा कर टक्कर और फायरिंग का आरोप

Noida Shooting incident: नोएडा में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पर जानलेवा हमला, कार का पीछा कर टक्कर और फायरिंग का आरोप

नोएडा। कुलेसरा स्थित हिंडन पुस्ता पर बुधवार की रात अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शिवम ठाकुर की कार का पीछा कर उसे टक्कर मारने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित शिवम ठाकुर, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक पदक जीत चुके हैं, ने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

शिवम ठाकुर ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह अपने माता-पिता से मिलने कुलेसरा अपने घर जा रहे थे। हिंडन के पुस्ता पर पहुंचने पर एक बोलेरो कार में सवार कुछ बदमाश उनका पीछा करने लगे। शक होने पर शिवम ने अपनी कार की रफ्तार बढ़ाई, लेकिन आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें रोकने के लिए उनकी कार में पीछे से दो बार टक्कर मारी। डर की वजह से शिवम ने कार नहीं रोकी, तब बदमाशों ने उन पर फायरिंग भी की। हमलावर करीब आधा किलोमीटर तक उनका पीछा करते रहे और घर के पास जाकर फरार हो गए।

घटना के बाद शिवम ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई का आश्वासन देकर चली गई। सुरक्षा न मिलने पर शिवम ने अगले दिन एसीपी सेंट्रल नोएडा को लिखित शिकायत भेजकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस घटना का वीडियो भी शिवम ने सोशल मीडिया और प्रशासन को साझा किया।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने बताया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और किसी अनहोनी की स्थिति में प्रशासन जिम्मेदार होगा। शिवम ने यह भी बताया कि करीब 15 दिन पहले उनके घर के बाहर एक विवाद हुआ था, जिससे उन्हें शक है कि उसी से जुड़े लोग इस घटना के पीछे हो सकते हैं।

पुलिस का बयान: एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने कहा कि किसी गाड़ी से अचानक टक्कर लगी, इसे एक्सीडेंट का मामला माना जा रहा है। हमले की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players