Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू मेंEcotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तारGreater Noida Street Lights: दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कों और गांवों में जगमगाई रोशनीGaur City Mall Fire: गौड़ सिटी मॉल परिसर में पेड़ पर लगी झालर में आग, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

Noida: नोएडा के रजत विहार में अवैध निर्माण पर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर चला, भारी पुलिस बल तैनात

Noida: नोएडा के रजत विहार में अवैध निर्माण पर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर चला, भारी पुलिस बल तैनात

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा सेक्टर 62 के रजत विहार सी-ब्लॉक में अतिक्रमण के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की। यह कार्यवाही प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के नेतृत्व में की गई। वर्क सर्किल-4 के अंतर्गत इस अभियान के दौरान अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया गया। कार्यवाही के दौरान स्थानीय निवासियों ने इसका जमकर विरोध किया। प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई का समर्थन करने और अवैध निर्माणों को हटाने के निर्णय पर कुछ लोग असहमति जताते हुए प्रदर्शन करते नजर आए।

मौके पर स्थिति को नियंत्रित रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को अवैध निर्माणों से मुक्त करने और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।

नोएडा प्राधिकरण ने यह स्पष्ट किया कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी ताकि सार्वजनिक स्थानों का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें