Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Rain Alert: नोएडा में बारिश के बीच महाप्रबंधक (सिविल) का निरीक्षण, अधिकांश क्षेत्रों में नहीं मिला जलभराव

Rain Alert: नोएडा में बारिश के बीच महाप्रबंधक (सिविल) का निरीक्षण, अधिकांश क्षेत्रों में नहीं मिला जलभराव

नोएडा। लगातार हो रही बारिश के बीच नोएडा प्राधिकरण ने जल निकासी व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) ए.के. अरोड़ा ने शुक्रवार को वर्क सर्किल-9 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आवासीय और संस्थागत क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्थानों पर जलभराव की स्थिति नहीं मिली।

महाप्रबंधक के साथ वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार, प्रबंधक उमेश त्यागी, प्रबंधक अंकित राजपूत, अवर अभियंता और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। टीम ने सेक्टर-94, 125, 126 और 127 के अलावा सेक्टर-94 अंडरपास, सेक्टर-96 अंडरपास, हाजीपुर अंडरपास तथा संबंधित क्षेत्रों के सामने स्थित 45 मीटर चौड़ी सड़क का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के पानी की निकासी सामान्य मिली और कहीं भी बड़े स्तर पर जलभराव नहीं पाया गया। हालांकि कुछ स्थानों पर नालियों और पंकटों में सफाई की आवश्यकता सामने आई। इन स्थानों पर पानी रुकने की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही सफाई कराई और जल निकासी को सुचारु कराया।

महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बारिश के दौरान सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त स्टाफ और आवश्यक संसाधनों के साथ लगातार मौजूद रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल निकासी व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से पहले ही आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इसके बाद टीम ने सेक्टर-135 स्थित एचआईजी डुप्लेक्स आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया। वहां आवासीय कल्याण समिति (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों के साथ की गई जांच के दौरान भी किसी स्थान पर जलभराव नहीं मिला।

ए.के. अरोड़ा ने मौके पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव नहीं होना चाहिए। यदि किसी इलाके में जलभराव की समस्या सामने आती है तो संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *