Noida Factory Assault: फेज-2 की प्लास्टिक कंपनी में विवाद के बाद सुपरवाइजर पर लोहे की रॉड से हमला, प्राथमिकी दर्ज
नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र स्थित सी-15 होजरी कॉम्प्लेक्स की एक प्लास्टिक कंपनी में विवाद के बाद सुपरवाइजर पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार घटना में सुपरवाइजर सोमवीर गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
हरियाणा के हिसार जिले के सिसर गांव निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई सोमवीर ट्यूलिप प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में काम करते हैं। शनिवार को कंपनी में सोमवीर और सहकर्मी मारुति नंदन तिवारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि विवाद के दौरान मारुति नंदन तिवारी ने सोमवीर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। फेज-2 थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।





