Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Police Transfers: गौतमबुद्धनगर पुलिस में तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, आईजीआरएस और चुनाव सेल में नई जिम्मेदारियांNoida Jewellery Theft: बेटे की सगाई के अगले दिन हल्दौनी में घर से करीब दस लाख रुपये के गहने और सामान चोरीNoida Banquet Hall Fire: सेक्टर-51 के शौर्या बैंक्वेट हॉल में आग, दमकल की दस गाड़ियों ने करीब एक घंटे में पाया काबूNoida Chhath Festival: सेक्टर-75 में छठ महोत्सव की तैयारी तेज, 60 फीट लंबा घाट दीपावली से पहले तैयार करने का लक्ष्यGreater Noida Spa Case: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने के मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिजNoida Factory Assault: फेज-2 की प्लास्टिक कंपनी में विवाद के बाद सुपरवाइजर पर लोहे की रॉड से हमला, प्राथमिकी दर्जNoida Diwali Diyas: नोएडा के बाजारों में मिट्टी और डिजाइनर दीयों की रौनक, कुम्हारों की दुकानों पर बढ़ी चहल-पहलSleeper Bus Safety Study: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस हादसे रोकने के लिए कमेटी करेगी डिजाइन और सुरक्षा का अध्ययन

Noida Festival Security: त्योहारों से पहले नोएडा के प्रमुख बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ी, संदिग्ध वाहनों की जांच के निर्देश

Noida Festival Security: त्योहारों से पहले नोएडा के प्रमुख बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ी, संदिग्ध वाहनों की जांच के निर्देश

आगामी त्योहारों को देखते हुए नोएडा के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। मंगलवार को अधिकारियों ने सेक्टर-18, अट्टा मार्केट और आसपास के इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया।

डीसीपी नोएडा प्रीति यादव और एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने एसीपी प्रथम नोएडा प्रवीण कुमार तथा पुलिस बल के साथ बाजारों में भ्रमण किया। इस दौरान दुकानदारों और राहगीरों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि संदिग्ध वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर रोका जाए और आवश्यक जांच की जाए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा गया।

पुलिस ने पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में टीम जल्द मौके पर पहुंच सके। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें