Noida Murder: बारात में लूटे पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या

Noida Murder: बारात में लूटे पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या

नोएडा के सेक्टर 11 इलाके में बारात में लूटे गए पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हो गया। बृहस्पतिवार रात दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो नाबालिग आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 11 निवासी लक्की बाथम अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहते हैं, जबकि उनकी पहली पत्नी से पैदा हुए दोनों बेटे पास में ही अलग रहते हैं। परिवार के सदस्य मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं। बृहस्पतिवार रात लक्की के दोनों बेटे श्याम और उसका छोटा भाई झुंडपुरा इलाके में एक बारात में शामिल होने गए थे। उनके साथ सेक्टर 11 के रहने वाले दो नाबालिग और आसिफ उर्फ अत्थी, तौसीफ, सुदामा और सरफराज भी मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि बारात के दौरान चढ़त के समय सभी युवकों ने पैसे भी लूटे थे। इसी दौरान लूटे गए पैसों के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों और एक नाबालिग के बीच विवाद शुरू हो गया। नाबालिग ने आरोप लगाया कि श्याम और उसके भाई ने ज्यादा पैसे अपने पास रख लिए हैं। इसी बात को लेकर सभी के बीच तनाव बढ़ता गया।
जब सभी युवक रात में घर लौट रहे थे, तब इस विवाद को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई। नाबालिग ने अपने साथियों आसिफ उर्फ अत्थी, तौसीफ, सुदामा और सरफराज के साथ मिलकर इस मुद्दे पर विरोध जताया। इसी दौरान श्याम और आसिफ उर्फ अत्थी के बीच पहले कहासुनी और फिर हाथापाई होने लगी।
विवाद बढ़ने पर आसिफ उर्फ अत्थी ने गुस्से में आकर श्याम पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार श्याम के पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता लक्की बाथम की शिकायत पर आसिफ उर्फ अत्थी, तौसीफ, सुदामा, सरफराज और दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 24 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी पकड़कर बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img