Noida International Airport Flights: रीजनल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, 1 जुलाई से बरेली-बोपाल समेत कई शहरों के लिए सीधी उड़ानें

Noida International Airport Flights: रीजनल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, 1 जुलाई से बरेली-बोपाल समेत कई शहरों के लिए सीधी उड़ानें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है, जिससे पूरे एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रीजनल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। 15 जून से एयरपोर्ट से लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और अमृतसर जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है, वहीं 1 जुलाई से बरेली, जयपुर और भोपाल सहित कई अन्य शहरों के लिए भी सीधी फ्लाइट सेवा शुरू कर दी जाएगी।

इस नई शुरुआत के तहत 15 जून को पहली फ्लाइट लखनऊ से होते हुए बेंगलुरु के लिए संचालित होगी। इस रूट पर इंडिगो एयरलाइंस सेवा शुरू कर रही है और इसके लिए टिकट बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है। शुरुआती चरण में इंडिगो प्रमुख भूमिका निभा रही है, जबकि अन्य एयरलाइंस कंपनियों को भी चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जाएगा।

हाल ही में नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) से एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम की मंजूरी मिलने के बाद उड़ान संचालन को अंतिम स्वीकृति मिल गई थी, जिसके बाद इंडिगो ने 15 जून से नियमित सेवाएं शुरू करने की घोषणा की।

एयरपोर्ट प्रशासन ने पहली फ्लाइट का विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ से सुबह 8:15 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां केवल 5 मिनट का ठहराव होगा और फिर यह फ्लाइट 8:20 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएगी। आने वाले दिनों में अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी उड़ान शेड्यूल जारी किए जाएंगे।

1 जुलाई से प्रस्तावित विस्तार के तहत बरेली, जयपुर और भोपाल जैसे शहरों के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू होने की योजना है। इससे एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें लंबी दूरी तय किए बिना सीधे हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन और व्यापार को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। धीरे-धीरे यह एयरपोर्ट देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित हो सकता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img