Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण, किसान पर दर्ज हुआ मुकदमा

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण, किसान पर दर्ज हुआ मुकदमा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण के विस्तार को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। एयरपोर्ट के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण करने के आरोप में गांव अहमदपुर चोरौली निवासी किसान चेतराम के खिलाफ जेवर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का आरोप है कि कुछ ग्रामीण अधिक मुआवजा पाने के उद्देश्य से जानबूझकर अधिसूचित क्षेत्र में निर्माण कर रहे हैं। यीडा के लेखपाल और नायब तहसीलदार द्वारा की गई जांच में अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी गई।

यीडा के नायब तहसीलदार संजय तोमर ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है और इस दौरान किसी भी प्रकार का नया निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य किया गया।

प्रशासन ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img