Noida International Airport: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से मिलेगी सीधी एंट्री, टर्मिनल तक पहुंचेगी गाड़ी

Noida International Airport: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से मिलेगी सीधी एंट्री, टर्मिनल तक पहुंचेगी गाड़ी

Noida International Airport से 15 जून से कमर्शियल उड़ानों का संचालन शुरू होने की तैयारी तेज हो गई है। एयरपोर्ट संचालन से पहले यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में एयरपोर्ट को Yamuna Expressway और Delhi-Mumbai Expressway से जोड़ने वाले इंटरचेंज का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण National Highways Authority of India (NHAI) द्वारा बनाए जा रहे इस आधुनिक इंटरचेंज को आकर्षक और खूबसूरत लुक दिया जा रहा है। यहां पेड़-पौधे, हरी घास, पगडंडियां और सजावटी मूर्तियां लगाई जा रही हैं ताकि एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके।

जानकारी के मुताबिक, NHAI दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए फरीदाबाद से लगभग 31 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे तैयार कर रहा है। उत्तर प्रदेश क्षेत्र में इस परियोजना का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह लिंक एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे के 32वें किलोमीटर पर आकर जुड़ता है और वहां से सीधे एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचता है।

यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक बड़ा इंटरचेंज बनाया गया है, जो एयरपोर्ट से करीब 900 मीटर पहले स्थित है। इस इंटरचेंज के जून तक पूरी तरह तैयार होने का लक्ष्य रखा गया है ताकि एयरपोर्ट संचालन शुरू होने से पहले यात्रियों को सीधी और सुगम कनेक्टिविटी मिल सके।

इंटरचेंज को आधुनिक डिजाइन के साथ विकसित किया जा रहा है। यहां चारों क्लोवर लीफ के बीच खाली पड़ी लगभग 500 मीटर जमीन को भी सुंदर तरीके से सजाया जा रहा है। सड़क किनारे आकर्षक मूर्तियां और सालभर हरे रहने वाले पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे यह पूरा क्षेत्र एक आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर जैसा नजर आएगा।

अधिकारियों का मानना है कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आने वाले यात्रियों को इस नई कनेक्टिविटी का बड़ा फायदा मिलेगा। इससे यात्रा समय कम होगा और एयरपोर्ट तक पहुंचना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img