Noida Fire: सेक्टर-9 की झुग्गी बस्ती में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने समय रहते पाया काबू

Noida Fire: सेक्टर-9 की झुग्गी बस्ती में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने समय रहते पाया काबू

नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र स्थित सेक्टर-9 की झुग्गी बस्ती में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। इस घटना में एक झुग्गी पूरी तरह जल गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सुबह फायर कंट्रोल रूम को सेक्टर-9 की झुग्गी बस्ती में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को आसपास की झुग्गियों तक फैलने से रोक दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस झुग्गी में आग लगी थी, वहां बड़ी मात्रा में कूड़ा और कबाड़ रखा हुआ था। आशंका है कि किसी अज्ञात कारण से वहीं आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते पूरी झुग्गी को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की सतर्कता के कारण आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि यदि आग तेजी से फैल जाती तो पूरी झुग्गी बस्ती इसकी चपेट में आ सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img