Noida Accident: चाइल्ड पीजीआई में निर्माण कार्य के दौरान चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Noida Accident: चाइल्ड पीजीआई में निर्माण कार्य के दौरान चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में निर्माण कार्य के दौरान रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चौथी मंजिल पर काम कर रहे 35 वर्षीय मजदूर का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

साथी मजदूरों ने घायल संतोष को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह चौथी मंजिल पर निर्माण कार्य कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img