Noida Fire: नोएडा के ककराला कबाड़ गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम काबू पाने में जुटी

Noida Fire: नोएडा के ककराला कबाड़ गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम काबू पाने में जुटी

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ककराला कॉलोनी के एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, यह आग ककराला के डूब क्षेत्र स्थित कबाड़ गोदाम में करीब आधे से पौन घंटे पहले अचानक लगी। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे गोदाम में रखा काफी कबाड़ जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई, जिसके बाद करीब 15 मिनट के भीतर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, आग की तीव्रता ज्यादा होने के कारण शुरुआती प्रयासों में आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोदाम में रखा सामान अत्यधिक ज्वलनशील था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की ऊंची लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

फिलहाल फायर ब्रिगेड की अतिरिक्त टीमें भी मौके पर पहुंच रही हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखा काफी सामान पूरी तरह जल चुका है।

थाना फेस-2 पुलिस भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि गोदाम में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img