Hockey Ground: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में हॉकी ग्राउंड का निर्माण जल्द शुरू होगा

Hockey Ground: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में हॉकी ग्राउंड का निर्माण जल्द शुरू होगा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में जल्द ही आधुनिक हॉकी ग्राउंड का निर्माण शुरू होने जा रहा है। रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने हॉकी ग्राउंड निर्माण परियोजना का विधिवत शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस परियोजना को क्षेत्र के खेल विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार हॉकी ग्राउंड का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में करीब 10.30 करोड़ रुपये की लागत से ग्राउंड तैयार किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में पवेलियन और दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए प्रस्ताव जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की ओर से दिया गया था। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निर्माण कार्य कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम रविवार सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12:30 बजे तक चला। कार्यक्रम के दौरान विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ाने और उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह हॉकी ग्राउंड बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह ग्राउंड आने वाले समय में स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा और क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

विधायक ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र का समग्र विकास होता है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस प्रकार की परियोजनाएं उसी दिशा में एक मजबूत कदम हैं।

इस दौरान वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने भी हॉकी ग्राउंड निर्माण को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि इससे बच्चों और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img