Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Metro Project: नोएडा-ग्रेनो वेस्ट मेट्रो परियोजना को जल्द मिल सकती है मंजूरी

Metro Project: नोएडा-ग्रेनो वेस्ट मेट्रो परियोजना को जल्द मिल सकती है मंजूरी

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ग्रेनो वेस्ट मेट्रो परियोजना को आगामी सप्ताह में पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) से मंजूरी मिल सकती है। इसके लिए 10 जून तक अहम बैठक होने की संभावना जताई जा रही है। इस बैठक में नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) के अधिकारी परियोजना की उपयोगिता और जरूरत को विस्तार से प्रस्तुत करेंगे। मंजूरी मिलने के बाद यह प्रस्ताव केंद्रीय कैबिनेट के पास भेजा जाएगा।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 यानी किसान चौक तक प्रस्तावित मेट्रो परियोजना की लागत करीब 900 करोड़ रुपये आंकी गई है। एनएमआरसी ने इस रूट पर पांच मेट्रो स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रखा है। परियोजना को मंत्रालय स्तर पर स्वीकृति दिलाने के लिए अलग से प्रस्ताव भेजा गया है।

अधिकारियों के मुताबिक इस 7.5 किलोमीटर लंबे रूट पर सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 (किसान चौक के पास) मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। यह परियोजना नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और लाखों यात्रियों को फायदा पहुंचाएगी।

मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि यदि प्रस्तावित आरआरटीएस परियोजना को भी मंजूरी मिल जाती है, तब भी इस मेट्रो रूट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दोनों परियोजनाएं अलग-अलग होंगी और आपस में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। यह लाइन गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक प्रस्तावित आरआरटीएस से भी जुड़ेगी, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोग मेट्रो और आरआरटीएस के जरिए आसानी से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे।

अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के निर्माण में करीब दो साल का समय लग सकता है। परियोजना पूरी होने के बाद गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच यात्रा और अधिक आसान हो जाएगी। साथ ही ग्रेनो वेस्ट, गौड़ चौक और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या से भी काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि इस परियोजना से करीब 1.25 लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। परियोजना के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मिलकर फंड उपलब्ध कराएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें