Noida Crime: नोएडा सेक्टर 126 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेटिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा सेक्टर 126 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेटिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना सेक्टर 126 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को झांसे में लेकर उनसे पैसे और कीमती सामान वसूलते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी Grindr ऐप के माध्यम से युवकों से दोस्ती करते थे और बातचीत के दौरान विश्वास जीत लेते थे। इसके बाद उन्हें मिलने के बहाने पीजी या अन्य स्थानों पर बुलाया जाता था। वहां पहुंचने के बाद आरोपियों द्वारा पीड़ित को आपत्तिजनक स्थिति में फंसाकर चुपके से उसका वीडियो बना लिया जाता था।

इसके बाद इसी वीडियो के जरिए पीड़ित को ब्लैकमेल किया जाता था और उससे पैसे, ज्वेलरी व अन्य कीमती सामान ठग लिया जाता था। आरोपियों द्वारा डराने-धमकाने के कारण अधिकांश पीड़ित सामाजिक बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं करते थे, जिससे यह गिरोह लंबे समय तक सक्रिय बना रहा।
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सेक्टर 126 थाना पुलिस ने जांच करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन और डायमंड नग बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में लोग बिना डर के आगे आएं और शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img