Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुति

Noida Cyber Crime: नोएडा साइबर क्राइम: तीन करोड़ रुपये की ठगी में शामिल युवक गिरफ्तार

Noida NCR News in Hindi

Noida Cyber Crime: नोएडा साइबर क्राइम: तीन करोड़ रुपये की ठगी में शामिल युवक गिरफ्तार

नोएडा। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने निवेश के नाम पर तीन करोड़ रुपये की ठगी के मामले में शुक्रवार को बदायूं से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इससे पहले उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एडिशनल डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि बीते दिनों एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति से दोस्ती की और उसे कारोबार में मुनाफा कमाने का झांसा देकर करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी कर ली।

पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में तेजपाल और रूपेंद्र के नाम सामने आए, जिन्हें पहले ही उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी, बदायूं निवासी 20 वर्षीय आमेंद्र शाक्य के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आमेंद्र को उसके घर से दबोच लिया।

आमेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसके पड़ोस के गांव में ही तेजपाल रहता है। तेजपाल का संपर्क मुंबई के उन लोगों से है, जो निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से सीधे जुड़े हैं। मुंबई में बैठे लोग लोगों को करंट खाता उपलब्ध कराने के बदले भारी कमीशन देते हैं और इन खातों में ठगी की रकम आती है। आमेंद्र ने लालच में आकर अपने फर्म के नाम पर जीएसटी फर्म बनवाई और तेजपाल के माध्यम से बैक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवाया।

इस खाते में ठगी की रकम एक करोड़ रुपये जमा हुई। आमेंद्र ने बताया कि वह अपने फर्म के नाम से खुले खाते को लेकर तेजपाल के साथी रूपेंद्र के साथ मुंबई गया। उसे वहां खाते खोलने के लिए 50 हजार रुपये दिए गए और सात दिन बाद उसे अतिरिक्त 50 हजार रुपये और दिए गए। एनसीआरपी पोर्टल पर इस खाते की जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना समेत अन्य राज्यों में इस खाते के खिलाफ पांच शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस ने कहा कि आमेंद्र ने अपने कुछ अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं और जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। इस गिरफ्तारी से यह गिरोह पूरी तरह नहीं पकड़ा गया है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से ठगी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें