Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा प्राधिकरण अधिकारी का गंदगी देखकर गुस्सा, दिए कड़े निर्देश

Noida NCR News in Hindi

Noida: नोएडा प्राधिकरण अधिकारी का गंदगी देखकर गुस्सा, दिए कड़े निर्देश

नोएडा। नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा प्राधिकरण) के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एके अरोड़ा ने शुक्रवार को सेक्टर-94, 124, 125, 150 और 151 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर साफ-सफाई की गंभीर लापरवाही सामने आई, जिस पर उन्होंने संबंधित ठेकेदारों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण में सेक्टर-94 के पुस्ता रोड और एक्सप्रेस-वे से जुड़े मार्गों पर फुटपाथों पर जमी धूल देखी गई। अधिकारियों ने तुरंत टैंकर से पानी का छिड़काव कर सफाई कराने के आदेश दिए। सेक्टर-125 में उद्यान विभाग द्वारा पेड़ों की छंटाई के बाद कटे टहनियों और कचरे को समय पर न हटाने पर अधिकारी नाराज हुए और दो दिन के भीतर पूरी सफाई कराने का निर्देश दिया।

सेक्टर-151 पार्ट-बी में सफाई के लिए कोई अनुबंध न होने का मामला सामने आया, जिस पर तत्काल आगणन तैयार करने के आदेश दिए गए। सेक्टर-150, 151 और 152 की मुख्य सड़कों पर घास उगी हुई, मिट्टी और कचरे के ढेर मिलने से यह स्पष्ट हुआ कि नियमित सफाई नहीं हो रही है। इस लापरवाही पर ठेकेदार एम/एस न्यू मॉडर्न एंटरप्राइजेज पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और सात दिन के भीतर ‘बिफोर-आफ्टर’ फोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही सेक्टर-151 और 152 में एनपीएक्स बिल्डिंग के पास नालियों में भारी मात्रा में सिल्ट जमा मिला। नालियों की सफाई न होने पर ठेकेदार एम/एस संजय शर्मा पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सेक्टर-151 में प्राधिकरण की भूमि पर उगी झाड़ियां और जंगल की सफाई के लिए संबंधित वर्क सर्किल को निर्देश दिए गए।

इसके अलावा सेक्टर-150 से 158 के बीच कई स्थानों पर कूड़े के ढेर, उगी झाड़ियां और नालियों की अनियमित सफाई पाए जाने पर संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक को चेतावनी जारी करने के आदेश दिए गए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि शहर की साफ-सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें