Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

Noida Crime: नोएडा में गोमांस बरामदगी के बाद सीपी लक्ष्मी सिंह की सख्त कार्रवाई

Noida Crime
Noida Crime: नोएडा में गोमांस बरामदगी के बाद सीपी लक्ष्मी सिंह की सख्त कार्रवाई

Noida Crime: नोएडा में गोमांस बरामदगी के बाद सीपी लक्ष्मी सिंह की सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित गोमांस मिलने के मामले में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में दादरी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है और एसीपी दादरी अमित प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 9 नवंबर को लुहारली टोल प्लाजा पर पुलिस और गोरक्षा हिंदू दल के संयुक्त ऑपरेशन में एक कंटेनर पकड़ा गया, जिसमें 32 टन मांस पाया गया। इसके बाद दादरी स्थित एसपीजे कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर 153 टन पैकिंग मांस बरामद किया गया। मथुरा लैब की जांच में पुष्टि हुई कि यह सारा मांस गोमांस था। 185 टन मांस को 15 फीट गहरे गड्ढे में नमक के साथ दबाकर नष्ट कर दिया गया।

कोल्ड स्टोरेज के मालिक पूरन जोशी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि यह मांस दिल्ली के खालिद की यूनिवर्सल फूड एक्सपोर्ट कंपनी से आया था। खालिद पर आरोप है कि वह पश्चिम बंगाल से गोमांस मंगवाकर इसे भैंस के मांस के नाम पर लेबल लगाकर सप्लाई करता था। डीजीपी मुख्यालय के निर्देशों के उल्लंघन और लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मांस के व्यापार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, जब्त किए गए मांस की मात्रा 8-10 हजार गायों के बराबर थी। इस मामले में नोएडा पुलिस की यह कार्रवाई अपराध पर रोक लगाने के लिए एक कड़ा संदेश है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें