Noida Bar Election 2025: गौतमबुद्ध नगर बार चुनाव 2025-26: 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 2935 मतदाता

Noida Bar Election 2025: गौतमबुद्ध नगर बार चुनाव 2025-26: 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 2935 मतदाता
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के 2025-2026 के वार्षिक चुनाव में 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 2935 मतदाता करेंगे। शनिवार को अंतिम नामांकन दिवस पर महिला प्रत्याशी सोनम यादव ने सांस्कृतिक सचिव पद के लिए नामांकन भरा। वहीं सह सचिव पुस्तकालय पद से अमित कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे इस पद पर चुनाव स्थगित कर दिया गया।
बार चुनाव में अध्यक्ष-सचिव सहित आठ पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए मनोज भाटी और योगेंद्र भाटी, सचिव पद के लिए नीरज कुमार भाटी, शोभा राम चंदेला और सतेंद्र कुमार नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दुर्गेश सिंह, राकेश शर्मा और छतरपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए महेंद्री उर्फ मुस्कान और प्रेमचंद त्यागी, कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक लोहिया और नितिन भाटी, सह सचिव प्रशासनिक पद के लिए सिंह राज चौधरी और विक्रम सिंह, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए मीनू त्यागी और सह सचिव पुस्तकालय पद के लिए अमित कुमार ने नामांकन कराया था। अमित कुमार द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद पुस्तकालय पद पर चुनाव स्थगित हो गया।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह नागर ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष रूप से कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से शालीनता बनाए रखने और नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
बार चुनाव के लिए मतदान 24 दिसंबर को होगा। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम जारी किए जाएंगे। 2935 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान में भाग लेने वाले मतदाताओं की सूची बार कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी गई है।
नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। अध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशी बार परिसर के सामने टैंट लगाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। नामांकन के दौरान भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे, जिससे बार रूम में काफी भीड़ रही।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई





