Mahakauthig Mela Noida: महाकौथिग मेला: उत्तराखंड की खुशबू से महका नोएडा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे

Mahakauthig Mela Noida: महाकौथिग मेला: उत्तराखंड की खुशबू से महका नोएडा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे

नोएडा। नोएडा स्टेडियम उत्तराखंड की संस्कृति और उल्लास से गुलजार हो गया, जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महाकौथिग मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। स्टेडियम पहुंचते ही उनका पारंपरिक ढोल-दमाऊ, पुष्पवर्षा और स्वागत समारोह के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

19 से 25 दिसंबर तक आयोजित उत्तराखंड महाकौथिग मेला उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक कला, खानपान और परंपराओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है। मेले में उत्तराखंड के पारंपरिक हस्तशिल्प, लोक नृत्य, संगीत और पहाड़ी व्यंजनों ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से कहा कि यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आत्मा, सभ्यता और संस्कारों का जीवंत चित्र है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले उत्तराखंडवासी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, जो गर्व की बात है। सीएम ने आयोजनकर्ताओं को इस भव्य मेला आयोजित करने पर बधाई दी और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मेले नई पीढ़ी को लोक परंपराओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

सीएम धामी ने यह भी बताया कि उत्तराखंड सरकार राज्य की संस्कृति, पर्यटन और लोक कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नोएडा स्टेडियम में यह मेला न केवल उत्तराखंडवासियों बल्कि नोएडा और एनसीआर के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का आनंद ले रहे हैं।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img