Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: दोस्त पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस

उत्तर प्रदेश, नोएडा: दोस्त पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस
कॉलेज के समय दोस्त रहे व्यक्ति पर बिजनेस पार्टनर बनने के बाद करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। कॉलेज के समय दोस्त रहे व्यक्ति पर बिजनेस पार्टनर बनने के बाद करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पीड़ित ने आरोपी दोस्त के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-39 में रहने वाले आनंद ने पुलिस को बताया कि वह एक्सपोर्टर हैं। उनका कारोबार देश के अलावा विदेश में फैला हुआ है। वर्ष 2007 में उनके दोस्त जसपाल सिंह ने साथ में बिजनेस करने के लिए डील की। साझेदार बनने के लिए 55.30 लाख रुपये लिए और एक कंपनी खोली। कंपनी में आनंद को 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2011 में उनकी सहमति के बिना अंशुमन मैगजीन में उन्हें 50 प्रतिशत का हिस्सेदार बना दिया गया। इसके बदले में वर्ष 2011 और 2012 में और रुपये लिए गए। इसके बाद उन्हीं रुपये से पीड़ित के दोस्त ने एक करोड़ 10 लाख रुपये में एक प्रॉपर्टी खरीदी ली, जिसे वर्ष 2022 में बिजनेसमैन को बिना जानकारी दिए ही 10 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। साथ ही, दोस्त जसपाल ने कहा कि उनके हिस्सेदारी के रुपये जल्द ही दिए जाएंगे, लेकिन उन्हें उनके हिस्से के पांच करोड़ रुपये नहीं मिले। पीड़ित के अनुसार जसपाल ने बाद में उनके साथ समझौता किया और ढाई करोड़ रुपये देने का वादा किया। फिर उसने ढाई करोड़ का एक चेक दिया, जिसे उसने बैंक में ब्लॉक करवा दिया। कई बार पीड़ित ने अपने रुपये मांगे, लेकिन उनके दोस्त ने वापस नहीं किए तो उन्हें मजबूरी में केस दर्ज कराना पड़ा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विश्वास में आकर व्यापार शुरू किया

पीड़ित आनंद का कहना है कि रकम जाने से ज्यादा उन्हें इस बात का दुख है कि उनके कॉलेज के समय के दोस्त ने उसके साथ धोखाधड़ी की। उनके अनुसार उन्होंने अपने दोस्त पर विश्वास करके उसके साथ व्यापार शुरू किया था, लेकिन उसने ऐसा दुख दिया है कि वह पूरी जिंदगी भूल नहीं पाएंगे। बता दें कि आनंद नोएडा के एक बड़े उद्योगपति हैं। उनकी यहां के बड़े एक्सपोर्टरों में गिनती होती है।

रुपये देने से बचने के लिए कोर्ट में लगाई थी गुहार

बिजनेसमैन आनंद का कहना है कि उनके दोस्त जसपाल ने हिस्सेदारी देने से बचने के लिए कुछ दिन पहले कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज करा दिया था। जिस पर पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान ट्रांसपोर्टर आनंद ने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस जांच करके कार्रवाई को आगे बढ़ाने में जुटी है।

RRB NTPC UG Admit Card 2025: जारी हुई आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि, जल्द डाउनलोड करें एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें