Noida Authority: सेक्टर-151 के दो ग्रुप हाउसिंग भूखंडों से प्राधिकरण को 666 करोड़ रुपये का राजस्व

Noida Authority: सेक्टर-151 के दो ग्रुप हाउसिंग भूखंडों से प्राधिकरण को 666 करोड़ रुपये का राजस्व

नोएडा : नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-151 स्थित ग्रुप हाउसिंग के दो प्रमुख भूखंडों की ई-नीलामी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। दोनों भूखंडों के आवंटन से प्राधिकरण को अगले 90 दिनों के भीतर लगभग 666 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। अधिकारियों के अनुसार इस राशि का उपयोग शहर के विकास कार्यों और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में किया जाएगा।

प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना 2025-26 (11) के तहत सेक्टर-151 के जीएच-3 और जीएच-4 भूखंडों को ई-निविदा के माध्यम से आवंटित किया। दोनों भूखंडों का क्षेत्रफल 20,050 वर्गमीटर है और प्रत्येक के लिए आरक्षित मूल्य 245.74 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था।

मंगलवार को एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ई-निविदा प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें जीएच-3 भूखंड के लिए वीआरसी कंस्ट्रक्शन (इंडिया) लिमिटेड ने 334.21 करोड़ रुपये की सबसे अधिक बोली लगाकर आवंटन हासिल किया। वहीं जीएच-4 भूखंड के लिए गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने 331.75 करोड़ रुपये की सर्वोच्च बोली लगाई।

प्राधिकरण के अनुसार दोनों भूखंडों से कुल 665.96 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। सफल बोलीदाताओं को आवंटन की तिथि से 90 दिनों के भीतर पूरी राशि प्राधिकरण के खाते में जमा करनी होगी।

अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त होने वाला यह राजस्व शहर में सड़क, जल निकासी, हरित क्षेत्र, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य आधारभूत विकास परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही सेक्टर-151 में नए ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित होने से क्षेत्र में आवासीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img