Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Traders Meeting: नोएडा में व्यापारियों की बड़ी बैठक, ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ एकजुटता और व्यापारी कल्याण दिवस के बहिष्कार का ऐलान

Traders Meeting: नोएडा में व्यापारियों की बड़ी बैठक, ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ एकजुटता और व्यापारी कल्याण दिवस के बहिष्कार का ऐलान

नोएडा : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने मंगलवार को नोएडा में व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। सेक्टर-33 स्थित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं नोएडा चेयरमैन नरेश कुच्छल ने की। बैठक में व्यापारियों ने स्थानीय समस्याओं के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग से बढ़ती चुनौतियों पर चिंता जताई और इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं प्रांतीय अध्यक्ष के समक्ष रखीं। इस पर बनवारी लाल कंछल ने भरोसा दिलाया कि संगठन सरकार के समक्ष इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर समाधान कराने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

अपने संबोधन में बनवारी लाल कंछल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने टोल टैक्स के लिए 3,000 रुपये में 200 निशुल्क यात्राओं की सुविधा, टीडीएस सीमा को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने तथा आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा दो वर्ष से बढ़ाकर चार वर्ष करने जैसे निर्णयों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठनों की एकजुटता के कारण ही 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं भी व्यापारियों को मिली हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ट्रेडिंग पारंपरिक कारोबार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। इस समस्या का स्थायी समाधान सरकार के स्तर पर ही संभव है। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठित होकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाने की अपील की। उनका कहना था कि पहले भी व्यापारियों की एकजुटता के कारण इंस्पेक्टर राज, तहबाजारी, विभिन्न करों से जुड़े मुद्दों और अन्य मांगों पर सरकार को सकारात्मक निर्णय लेने पड़े हैं।

बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने बताया कि देश के लगभग सात करोड़ व्यापारी करीब 70 करोड़ लोगों की आजीविका से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। ऐसे में व्यापारी वर्ग को अपनी भूमिका को समझते हुए संगठित रहना चाहिए और अपने अधिकारों के लिए एक मंच पर आना चाहिए।

बैठक के दौरान उन्होंने यह भी घोषणा की कि संगठन राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस का बहिष्कार करेगा। उनका आरोप था कि इस कार्यक्रम में व्यापारियों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता, जबकि अधिकारियों को अधिक महत्व मिलता है। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा।

बैठक में नरेश कुच्छल, राम अवतार सिंह, मनोज भाटी, दिनेश महावर, संदीप चौहान, प्रवीण सक्सेना, ओमपाल शर्मा, अंकित कौशिक, संजय चौहान, उमेश चौहान, सौरव गोविल, सत्यनारायण गोयल, मूलचंद गुप्ता, राधेश्याम गोयल, अनिल गर्ग, गौरव सिंघल, सोहनवीर सिंह बामल, सुभाष त्यागी, ब्रजमोहन राजपूत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें