Uttar Pradesh : हापुड़ में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने किया मार्गों का निरीक्षण

Hapur : हापुड़ में श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

बुधवार को जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जिले के प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कविता मीना ने कांवड़ मार्गों पर शेष बचे गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की यात्रा में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

इसके साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को बिजली के पोलों पर झूल रहे तारों को तत्काल ठीक कराने तथा सुरक्षा की दृष्टि से पोलों के निचले हिस्से को अस्थायी रूप से काले रंग की पॉलिथीन से ढकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img