Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

नई दिल्ली: वी3 मिसाइल का परीक्षण सफल, ड्रोन से उड़ाया टैंक

नई दिल्ली: वी3 मिसाइल का परीक्षण सफल, ड्रोन से उड़ाया टैंक
- दुश्मन के टैंकों, बख्तरबंद वाहनों और बंकरों को ड्रोन हमले से नष्ट कर सकेगी सेना

नई दिल्ली, 25 जुलाई: यूएवी लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल (यूएलपीजीएम)-वी3 के सफल परीक्षण के साथ ही देश की सैन्य ताकत में और इजाफा हो गया है। अब सेना ड्रोन से भी दुश्मन के टैंकों, बख्तरबंद वाहनों और बंकरों को नष्ट कर सकेगी।

दरअसल, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित राष्ट्रीय मुक्त क्षेत्र रेंज (एनओएआर) परीक्षण रेंज में मानवरहित हवाई वाहन प्रक्षेपित परिशुद्ध निर्देशित मिसाइल (यूएलपीजीएम)-वी3 का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया है। यह मिसाइल डीआरडीओ द्वारा पहले विकसित और वितरित यूएलपीजीएम-वी2 मिसाइल का उन्नत संस्करण है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए डीआरडीओ को बधाई दी है। वहीं, डीआरडीओ अध्यक्ष ने कहा, ऐसे हथियार का विकास समय की मांग है।

यूएलपीजीएम-वी3 दोहरे चैनल सीकर से लैस है जो विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों पर प्रहार कर सकता है। इसे समतल और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दागा जा सकता है। इसमें दिन-रात की क्षमता और प्रक्षेपण के बाद लक्ष्य या लक्ष्य-बिंदु को अपडेट करने के लिए दो-तरफा डेटा लिंक है। यह मिसाइल तीन मॉड्यूलर वारहेड विकल्पों से सुसज्जित है। इसमें एंटी-आर्मर, एंटी बंकर अनुप्रयोग के साथ पेनेट्रेशन-कम-ब्लास्ट वारहेड और उच्च मारक क्षमता वाले प्री-फ्रेगमेंटेशन वारहेड शामिल हैं जो विस्फोटक प्रतिक्रियाशील कवच के साथ रोल्ड होमोजीनियस आर्मर से सुसज्जित हैं।

यह मिसाइल डीआरडीओ प्रयोगशालाओं, अर्थात् अनुसंधान केंद्र इमारत, रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, टर्मिनल बैलिस्टिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला, उच्च-ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला, एकीकृत परीक्षण रेंज और रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई है। वर्तमान परीक्षण एंटी-आर्मर विन्यास के लिए किए गए थे। यह मिसाइल एक यूएवी से प्रक्षेपित की गई, जिसे एक भारतीय स्टार्ट-अप – न्यूस्पेस रिसर्च टेक्नोलॉजीज, बेंगलुरु द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें