Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंगAyodhya : दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारYamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वाद

नई दिल्ली: वायुसेना प्रमुख ने शौर्य भारत कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

नई दिल्ली: वायुसेना प्रमुख ने शौर्य भारत कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
नई दिल्ली: -40 इलेक्ट्रिक वाहनों में सवार 112 सैनिक रास्ते में स्थानीय युवाओं से करेंगे संपर्क

नई दिल्ली, 25 जुलाई : वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शुक्रवार को ‘शौर्य भारत कार रैली’ को हरी झंडी दिखाकर वायु सेना स्टेशन दिल्ली से रवाना किया। रैली में तीनों सेनाओं के साथ भारतीय तटरक्षक बल, डीआरडीओ और एनसीसी के कुल 112 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यह रैली टाटा कंपनी के 40 इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिये लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

इस तीन दिवसीय कार रैली का उद्देश्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का स्मरण, सशस्त्र बलों की वीरता का सम्मान और राष्ट्र का मान करना है। साथ ही शौर्य के साथ पर्यावरण विकास की भावना पैदा करना है। साहसिक निदेशालय और प्रोग्रेस हार्मनी डेवलपमेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में आयोजित कार रैली वायु सेना स्टेशन नई दिल्ली से वायुसेना स्टेशन अंबाला होते हुए वायुसेना स्टेशन आदमपुर तक जाएगी। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले कॉलेजों – विश्वविद्यालयों का दौरा करेगी। युवाओं से संवाद करेगी और उन्हें सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही साहस, अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों पर जोर देगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें