Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

नई दिल्ली: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अब ‘मंत्र’ की मदद से करेगा जटिल सर्जरी

नई दिल्ली:-पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लांच किया अत्याधुनिक सर्जिकल रोबोट एसएसआई मंत्र
नई दिल्ली:-पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लांच किया अत्याधुनिक सर्जिकल रोबोट एसएसआई मंत्र

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर : फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला में दिल, पेट और मूत्र रोगों से पीड़ित मरीजों का इलाज अब ‘एसएसआई मंत्र तकनीक’ से होगा। यह तकनीक एक अत्याधुनिक सर्जिकल रोबोट के जरिए काम करती है जो मरीज को बेहद सटीक व सफल उपचार प्रदान करने के साथ तेज गति से रिकवर होने में भी मदद मदद करती है। इस रोबोट का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को दिल्ली में किया।

इस अवसर पर एडल्ट कार्डियक सर्जरी के निदेशक डॉ ऋत्विक राज भुयान ने बताया कि सर्जिकल रोबोट अन्य सर्जिकल प्रणालियों से इस मायने में अलग है कि इसका ओपन कंसोल डिजाइन होने की वजह से सर्जन को सर्जरी साइट का 3डी दृश्य दिखाई देता है। इससे सटीकता बढ़ती है और कार्डियक प्रक्रियाओं के दौरान ज्यादा बड़े आकार की हड्डी को काटने की जरूरत नहीं रहती। 360-डिग्री विजन से आंतरिक संरचनाओं को अधिक स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। परिणामस्वरूप अधिक कुशलतापूर्वक तरीके से टिश्यू हैंडलिंग की जा सकती है और पोस्ट-सर्जिकल ट्रॉमा अपेक्षाकृत कम होता है।

कार्डियक बायापास ऑपरेशंस में, यह अवरुद्ध धमनियों में रक्त की पूरी तरह से बहाली को सक्षम बनाता है और सर्जरी की वजह से पैदा होने वाले निशान भी न्यूनतम होते हैं। इसके अलावा, कुछ खास किस्म की वाल्व रिपेयरिंग प्रक्रियाओं और हृदय के अन्य जन्मजात दोषों को बंद करने का काम भी केवल 2 छोटे आकार के पिन होल इन्साइज़न (चीरे) से पूरा किया जाता है, और सर्जरी के 3 दिनों के अंदर मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है। इस अवसर पर फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ अशोक सेठ, डॉ बिष्णु पाणिग्रहि और डॉ. जेड एस मेहरवाल मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें