Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

नई दिल्ली: एयर मार्शल जसवीर सिंह मान बने पश्चिमी वायु कमान के एएसओ

नई दिल्ली: एयर मार्शल जसवीर सिंह मान बने पश्चिमी वायु कमान के एएसओ
नई दिल्ली: -पायलट अटैक इंस्ट्रक्टर से लेकर फाइटर स्क्वाड्रन की कमान संभालने का अनुभव

नई दिल्ली, 1 जून : एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने रविवार को भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाला।

एयर मार्शल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं और 16 दिसंबर, 1989 को भारतीय वायुसेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में नियुक्त हुए थे। उन्‍हें विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों में 3000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। वह एक पायलट अटैक इंस्ट्रक्टर हैं और अपने ऑपरेशनल करियर में उन्होंने एक फाइटर स्क्वाड्रन की कमान संभाली है, एक फॉरवर्ड बेस के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर और एक प्रीमियम फाइटर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग रहे हैं। वायु सेना अधिकारी को राष्ट्रपति के ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’ और ‘वायु सेना पदक’ से सम्मानित किया जा चुका है।

एयर ऑफिसर ने 2017 में रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर एयर फोर्स और 2018 में यूएसएएफ के साथ संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का निर्देशन किया है। एयर ऑफिसर ने मध्‍य वायु कमान के वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी प्रशासन और एयर डिफेंस कमांडर के पद पर नियुक्ति की। एयर मार्शल प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज, लंदन (यूके) के पूर्व छात्र भी हैं। नई नियुक्ति से पहले वे वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (हथियार प्रणाली) थे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें