Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

नई दिल्ली: एम्स आरडीए के अध्यक्ष बने डॉ. येल्लमराजू

नई दिल्ली: एम्स आरडीए के अध्यक्ष बने डॉ. येल्लमराजू
नई दिल्ली: -आरडीए चुनाव 2025 में 30 प्रत्याशियों ने 11 पदों पर लड़ा चुनाव

नई दिल्ली, 29 जून : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सर्जरी शाखा के सीनियर रेजिडेंट डॉ. येल्लमराजू साईकौस्तुभ को रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। वहीं, हिमांशु खंडेलवाल (नेत्र चिकित्सा ) और अंजलि कृष्णा के. (एनेस्थेसिया) उपाध्यक्ष और डॉ अबिन एसएम (बाल चिकित्सा) महासचिव चुने गए हैं।

यह जानकारी एम्स दिल्ली आरडीए चुनाव 2025 के चुनाव आयुक्त डॉ. हरजिंदर सिंह ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि आरडीए चुनाव में कुल 30 प्रत्याशियों ने 11 पदों के लिए नामांकन किया था। शनिवार को मतदान के बाद डॉ. मेहदी अली (अस्पताल प्रशासन) और डॉ. सिलाम्बरासन (ओएफएमएस) ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है। जबकि डॉ. मेहुल कुमार (आपातकालीन चिकित्सा) कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव के लिए एम्स प्रशासन ने पांच डॉक्टरों, डॉ. रंजन यादव, डॉ. बैधनाथ के. गुप्ता, डॉ. आयुष नागपाल, डॉ. कोमल और डॉ. हरजिंदर सिंह को चुनाव आयुक्त बनाया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें